nielit map

राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान

National Institute of Electronics & Information Technology

Ministry of Electronics & Information Technology
Government of India
News

NIELIT News

जवान देश की शान

24 December 2025

जवान देश की शान
पटना: एनआईईएलआईटी अध्ययन केंद्र, बीआरसी, दानापुर से भारतीय सेना के जवानों ने 23 दिसंबर 2025 को एनआईईएलआईटी, पटना का भ्रमण कर अपनी मूल्यांकन परीक्षा में सहभागिता की। यह परीक्षा उनके कौशल उन्नयन कार्यक्रम का हिस्सा थी।
इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) नितिन कुमार पुरी, कार्यकारी निदेशक, एनआईईएलआईटी पटना, ने सेना के जवानों से संवाद स्थापित किया तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में उनके द्वारा अर्जित प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने तकनीकी दक्षता के प्रति जवानों की प्रतिबद्धता की सराहना की।
यह संवाद भारतीय सेना की निरंतर कौशल विकास, तकनीकी तत्परता और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, जो भविष्य की चुनौतियों से निपटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Contact Us

NIELIT Bhawan,
Plot No. 3, PSP Pocket, Sector-8,
Dwarka, New Delhi-110077,
Board No.: 011-44446777
Help Desk No: 011-44446771 [Mon-Sat,9AM-5:30PM]
Email:- contact[at]nielit[dot]gov[dot]in

     cqw