
राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान
National Institute of Electronics & Information Technology

03 December 2025
पटना, 3 दिसंबर 2025: NIELIT पटना के कार्यकारी निदेशक प्रो. डॉ. नितिन कुमार पुरी ने आज, 3 दिसंबर 2025, बिहार सरकार की माननीय मंत्री, सूचना प्रौद्योगिकी एवं खेल सुश्री श्रेयसी सिंह के साथ शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान डॉ. पुरी ने माननीय मंत्री महोदया को NIELIT पटना की चल रही योजनाओं, क्षमता निर्माण कार्यक्रमों, साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण तथा राज्य में डिजिटल स्किलिंग से संबंधित पहलों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।