nielit map

राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान

National Institute of Electronics & Information Technology

Ministry of Electronics & Information Technology
Government of India
News

NIELIT News

तिमाही हिन्दी कार्यशाला दिनाँक 06 मार्च 2018

06 March 2018

उपरोक्त विषय में दिनाँक 06 मार्च 2018 को साँय 4 बजे हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता प्रभारी निदेशक श्री शमीम ख़ान द्वारा की गई। इसमे दिल्ली केंद्र के सभी अधिकारीयों तथा कर्मचारियों ने भाग लिया। सर्वप्रथम हिन्दी कार्यपालक द्वारा सभी उपस्थित अधिकारीयों तथा कर्मचारियों का स्वागत किया गया। उन्होने राजभाषा हिन्दी से जुड़े विभिन्न नियमों एवं हिन्दी शब्दों के प्रयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारीयों तथा कर्मचारियों को हिन्दी में काम  करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से चार कर्मचारियों द्वारा हिन्दी कविता पाठ किया गया। इसके पश्चात दिल्ली केंद्र के संयुक्त निदेशक श्री भारत भूषण दुआ द्वारा हिन्दी में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया गया, जिसमे उन्होने हिन्दी में काम करने में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने संबंधी अपने अनुभवों की जानकारी साझा की।

      तत्पश्चात प्रभारी निदेशक महोद्य ने अपने सम्बोधन में सभी कर्मचारियों का हिन्दी में काम करने के लिए मार्गदर्शन किया और आश्वासन दिया कि सभी अधिकारी तथा कर्मचारी अपना अधिकांश कार्य हिन्दी में करें तथा इसमे यदि उन्हे किसी प्रकार की कठिनाई आती है तो उसका तत्काल समाधान किया जाएगा और हर प्रकार का सहयोग दिया जाएगा।

      अंत में संयुक्त निदेशक एवं नामित राजभाषा अधिकारी द्वारा सभी उपस्थित अधिकारीयों तथा कर्मचारियों का धन्यवाद किया गया तथा कार्यशाला समाप्त हुई। 

Contact Us

NIELIT Bhawan,
Plot No. 3, PSP Pocket, Sector-8,
Dwarka, New Delhi-110077,
Phone:- 91-11-2530 8300
Call Centre No.:- 011-25308303 [Mon-Sat,9:00AM-5:30PM]
Email:- contact[at]nielit[dot]gov[dot]in

     cqw