पुस्तकालय

प्रशिक्षण की सैद्धान्तिक एवं व्यावहारिक दोनों ही पहलुओं पर अधिक बल दिया जाता है। नाइलिट दिल्ली केन्द्र ने विगत वर्षो में कई मुद्रित सामग्रियों का विकास किया है जैसे कि पाठ्य पुस्तकें, प्रयोगशाला मैनुअल, हैण्डआउट/अन्य सामग्रियाँ, परियोजना रिपोर्टें आदि जो प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों/प्रतिभागियो को दिए जाते हैं।  

                              

                              

 

 

 

 

 

पुस्तकालय के नियम 

  • पुस्तक लेने या पुस्तकालय में जाने के लिए विद्यार्थी को पुस्तकालय का सदस्य बनना पड़ेगा।
  • विद्यार्थियों को उपलब्धता तथा विनियम के अनुसार पुस्तक लेने की अनुमति होगी। 
  • विद्यार्थी पुस्तकालय सुविधा का उपयोग केवल कार्य दिवसों में ही कर सकेंगे।
  • संदर्भ पुस्तकें केवल पुस्तकालय के अन्दर ही पढ़ने की अनुमति होगी और इन्हें जारी नहीं किया जाएगा।
  • पुस्तकों को लौटाने में विलम्ब के लिए 10 रु. प्रतिदिन की दर से जुर्माना देना होगा।
  • पुस्तकें खो जाने की स्थिति में संबंधित विद्यार्थी वस्तु अथवा नकद रुप में उसकी भरपाई करने का जिम्मेदार होगा।
  • विद्यार्थियों से पुस्तकालय के अन्दर पूर्ण शांति बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है। 
  • पुस्तकालय के अन्दर हैण्डबैग, रकसैक, बैकपैक, नैपसैक ले जाना प्रतिबंधित है। 
  • पुस्तकालय का सदस्य बनने के लिए विद्यार्थियों को 500/- रु. की सुरक्षा जमा राशि का भुगतान करना होगा (जिसे संबंधित पाठ्यक्रम के पूरा होने के बाद जुर्माना, यदि कोई हो, का समायोजन करके लौटा दिया जाएगा)।
Hindi