प्रस्तावना

नाइलिट, ईटानगर केन्द्र नाइलिट, नई दिल्ली की एक इकाई है, जो संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की एक स्वायत्त वैज्ञानिक संस्था है।

यह केन्द्र ई-सेक्टर, शिव मंदिर के पास, नाहरलगुन, अरुणाचल प्रदेश – 701110 में स्थित है।

केन्द्र का स्थायी परिसर अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा यथा समय निःशुल्क रूप में उपलब्ध कराई जाने वाली 15 एकड़ की जमीन पर तैयार होगा।

उद्देश्य :  ईटानगर स्थित प्रस्तावित संस्थान का मुख्य उद्देश्य कम्प्यूटर विज्ञान तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं संबद्ध विषयों में कुशल जनशक्ति तैयार करना होगा। यह संस्थान रोजगार के अवसरों में सुधार करने तथा अच्छी क्वालिटी की सूचना प्रौद्योगिकी जनशक्ति की उपलब्धता की सुविधा प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएगा, जिसके परिणामस्वरूप इस क्षेत्र में सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग का विकास होगा।

 

Hindi