प्रस्तावना

नाइलिट आइजॉल का परिसर मिज़ोरम की राजधानी शहर के मध्य भाग से उत्तर की दिशा में औद्योगिक एस्टेट, ज़ुआंगतुई में स्थित है। यह स्थल दो (2) एकड़ से ज्यादा जमीन पर फैला है।

चूँकि यह केन्द्र शहर के भीड़-भाड़ एवं दौड़-धूप वाले इलाके से काफी दूर स्थित है, इसलिए यहाँ का वातावरण शैक्षिक कार्यकलापों के लिए एक उपयोगी सहजात परिवेश उपलब्ध कराता है। यह सूचना प्रौद्योगिकी के विद्यार्थियों तथा आईटीईएस के शिक्षुओं के लिए शांत एवं अधिगम वातावरण का एक उत्कृष्ट विकल्प प्रदान करता है।

महत्वपूर्ण क्षेत्र
नाइलिट आइजॉल का महत्वपूर्ण क्षेत्र सूचना, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईईसीटी) है।
उद्देश्य

  • सूचना, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईईसीटी) के क्षेत्र में मानव संसाधन का विकास करना।
  • आईईसीटी के क्षेत्र में उद्यमियों का विकास करना।
  • क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए आईईसीटी के क्षेत्र में उत्पाद विकास के कार्य करना तथा परामर्श सेवाएँ प्रदान करना। 
  • आईईसीटी के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास के कार्य करना।

.

Hindi