प्रस्तावना

नाइलिट, चण्डीगढ़ की स्थापना वर्ष 1978 में सूचना, इलेक्ट्रॉनिकी और संचार प्रौद्योगिकी (आईईटीएस) के क्षेत्र में प्रोफेशनल सेवाएँ प्रदान करने के लिए की गई थी। यह इस क्षेत्र का एक अग्रणी संस्थान है।

सूचना, इलेक्ट्रॉनिकी और संचार प्रौद्योगिकी (आईईटीएस) के विभिन्न प्रकार क्षेत्रों में उत्कृष्टता का विकास करना इस केन्द्र का निरन्तर प्रयास रहा है।  यह केन्द्र आईएसओ 9001-2008 प्रमाणित है। यह स्पष्ट कार्यनीतियों का एक सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिकी संगठन है और इसके विभिन्न प्रचालनों का उद्देश्य अपने उपभोक्ताओं को सूचना प्रौद्योगिकी समधानों तथा उत्पादों का एक समग्र पैकेज देना है। यह केन्द्र उच्च कुशलता प्राप्त कार्मिकों के माध्यम से कम कीमत वाले, समय पर बाजार के समाधानों का सुनिश्चय करता है जिसके लिए डिजाइन के मजबूत सिद्धान्त, उच्चतम स्तरों की गुणवत्ता तथा नीतिगत व्यावसायिक सिद्धान्त अपनाए जाते हैं और सेवा की प्रदायगी मे उत्कृष्टता के जरिए अपने उपभोक्ताओं को संतोष प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। 

इस केन्द्र का लक्ष्य प्रयोक्ताओं को सूचना, इलेक्ट्रॉनिकी और संचार प्रौद्योगिकी (आईईटीएस) की विभिन्न पहलुओं पर ज्ञान का प्रसार अत्यधिक संतोषजनक रूप में करना है और इसके लिए इसने एक सुदृढ़ ट्रैक रिकार्ड तैयार किया है। यह केन्द्र समय-समय पर मूल्यांकन की जाने वाली आवश्यकताओं के आधार पर उपभोक्ताओं के विभिन्न खण्डों को विशिष्ट सेवाएँ प्रदान करता है।      

हमारी शक्ति 

केन्द्र में उच्च अर्हता प्राप्त, पूरी तरह प्रशिक्षित, समर्पित एवं अनुभवी प्रोफेशलनो की एक टीम है। वे सभी अपनी प्रोफेशनल कुशलता का विकास करने तथा उसमें अभिवृद्धि करने के लिए अपनी आजीविका के पूरे समय में विस्तृत प्रशिक्षण लेते रहते है।  

नाइलिट, चण्डीगढ़ ने राष्ट्रीय महत्व की बड़ी परियोजनाओं पर कार्य करने की अपनी क्षमता को साबित कर दिया है। इसने परियोजनाओं का निष्पादन समयबद्ध रूप में करने में अपना एक अलग स्थान बना लिया है। चाहे विद्युत का क्षेत्र हो या फिर स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कृषि या कोई अन्य क्षेत्र, नाइलिट चण्डीगढ़ की प्रचुर सफलता की कई कहानियाँ हैं। यह केन्द्र निम्नलिखित क्षेत्रों में सेवाएँ प्रदान करता :-

  • आईईसीटी में क्षमता निर्माण 
  • विद्यालयों में कम्प्यूटर शिक्षण
  • कार्पोरेट प्रशिक्षण
  • सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आद्योपान्त परियोजनाएँ
  • बड़े पैमाने के डेटा अधिग्रहण एवं डेटा संसाधन
  • ऑनलाइन तथा वेब आधारित अनुप्रयोगों के लिए सॉफ्टवेयर विकास
  • संभाव्यता एवं प्रणाली अध्ययन
  • हार्डवेयर तथा सॉफ्टवेयर के चयन मे परामर्श-सेवा
Hindi